Jodhpur AIIMS will give Presentation of Major Surgery of Luv-Kush in Paris -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:56 am
Location
Advertisement

जोधपुर एम्स जन्म से जुड़े लव-कुश की मेजर सर्जरी का पेरिस में देगा प्रजेंटेशन

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 जून 2018 1:00 PM (IST)
जोधपुर एम्स जन्म से जुड़े लव-कुश की मेजर सर्जरी का पेरिस में देगा प्रजेंटेशन
जोधपुर। जन्म से आपस में जुड़े लव-कुश को जोधपुर एम्स ने करीब 3 वर्ष पूर्व मेजर सर्जरी कर अलग किया गया था। यह एम्स के लिए एक माइलस्टोन केस था। अब इसी केस का प्रजेंटेशन एम्स शिशु सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद सिन्हा पेरिस में देंगे। 20 से 23 जून तक चलने वाली 19वीं ईयूपीएसए कांग्रेस की कॉन्फ्रेंस में प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।

कॉन्फ्रेंस में पीडियाट्रिक सर्जरी, पीडियाट्रिक यूरोलॉजिस्ट और पीडियाट्रिक प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित 50 देशों के एक हजार से अधिक डॉक्टर भाग लेंगे। इस दौरान लेप्रोस्कॉपी, हेपेटोबिलिरी, यूरोलॉजी, थोरोस्कोपी एंड एडवांस रिसर्च पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

एम्स के अधीक्षक और शिशु सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद सिन्हा ने बताया कि पेपर में इस बात पर भी जोर दिया जाएगा कि इस तरह के ऑपरेशन में टीमवर्क सबसे महत्वपूर्ण है।

ऑपरेशन से पहले उन सभी समस्याओं की एक लिस्ट बनानी चाहिए जिसकी हम कल्पना करते हैं। साथ ही उन आवश्यक उपकरणों, दवाओं और सामान की लिस्ट भी हमारे पास होनी चाहिए जो समस्या में हमारे काम आएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement