Job Fair at the Town Hall on December 13 at Hamirpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

13 दिसम्बर को टाऊन हाल हमीरपुर में रोज़गार मेला

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 3:42 PM (IST)
13 दिसम्बर को टाऊन हाल हमीरपुर में रोज़गार मेला
हमीरपुर । जिला रोज़गार अधिकारी विजेन्द्र राणा ने बताया कि 13 दिसम्बर को टाऊन हाल हमीरपुर में श्रम एवं रोज़गार विभाग की ओर से रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोज़गार मेले में अकुशल , कुशल , आईटीआई, डिप्लोमा, सामान्य ग्रेजुएशन की बड़ी संख्या में रिक्तियों के तहत प्राईवेट क्षेत्र के नियोजकों द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि योग्य तथा इच्छुक आवेदक 13 दिसम्बर को प्रातरू 9 बजे टाऊन हाल, हमीरपुर में रोज़गार मेले में भाग लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ शैक्षणिक योग्यता तकनीकि शिक्षा , स्थाई निवासी होने के मूल प्रमाण.पत्र व रोज़गार कार्यालय के पंजीकरण , पहचान-पत्र तथा उनकी छाया प्रतियां साथ लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकरी के लिये जिला रोज़गार अधिकारी,हमीरपुर के कार्यालय में स्थापित दूरभाष नं0 01972.222318 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement