प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले कन्हैया ने यह कहते हुए एक
बार फिर उन पर निशाना साधा कि आज उनका जन्मदिन है लेकिन आधे लोग सडकों पर
हैं और अन्य जेलों में। ऎसे में खुशियां क्यों मनाना। यदि देश की 65 फीसदी
आबादी युवा है तो 65 साल का व्यक्ति उनका नेता कैसे हो सकता है। मोदी के
बारे में उनकी यह टिप्पणी कई लोगों को नागवार गुजरी और वह मोदी के पक्ष में
नारे लगाते हुए कन्हैया को हूट करने लगे।