JJS will not happen this year due to covid, next year will be on 24 to 27 December 2021-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोविड़ के कारण इस वर्ष नहीं होगा जेजेएस, अगले साल 24 से 27 दिसंबर 2021 को होगा

khaskhabar.com: शनिवार, 21 नवम्बर 2020 5:27 PM (IST)
कोविड़ के कारण इस वर्ष नहीं होगा जेजेएस, अगले साल 24 से 27 दिसंबर 2021 को होगा
जयपुर। गुलाबी नगर का प्रतिष्ठित ‘जयपुर ज्वैलरी शो‘ (जेजेएस) इस वर्ष कोविड़ महामारी की परिस्थितियों को देखते हुए आयोजित नहीं किया जायेगा। शनिवार को आयोजित जेजेएस आयोजन समिति की बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत से यह निर्णय लिया है। जेजेएस अध्यक्ष विमल चंद सुराणा ने यह जानकारी दी। यह शो प्रति वर्ष दिसम्बर माह में सीतापुरा के जेईसीसी में आयोजित होता है। जेजेएस सचिव राजीव जैन ने बताया कि जेजेएस एक जिम्मेदार संस्था है और इस महामारी के प्रति सोशल रेस्पांसिबिल्टी निभाते हुए हमने यह शो अगले वर्ष आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस शो का 17वां संस्करण 24 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 को आयोजित किया जायेगा। जेजेएस प्रवक्ता अजय काला ने बताया कि इस वर्ष जेजेएस-आईजे अवार्ड समारोह वर्चुअली आयोजित किया जायेगा। यह अवार्ड समारोह देशभर के आभूषण निर्माताओं एवं डिजाइनरों को उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं उत्पाद प्रदर्शन हेतु एक अनूठा मंच प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement