Advertisement
जेजेपी संगठन में विस्तार, राष्ट्रीय-प्रदेश और हलका स्तर पर 32 पदाधिकारी घोषित

जेजेपी किसान प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद सुरेंद्र धोला पानीपत को नियुक्त किया गया हैं। धर्मबीर राठी, ईश्वर लोरा और बलवान सिंह थुआ को किसान प्रदेश महासचिव बनाया गया हैं। प्रदेश सचिव के पद की जिम्मेदारी अनिल कुंडू सरपंच पिल्लूखेड़ा, सुरेंद्र मलिक सोनीपत, राम रतन शर्मा और सोहन लाल गुर्जर को सौंपी गई है।
जेजेपी किसान सेल में कैथल निवासी सुरेंद्र प्रदेश सदस्य होंगे। इनके अलावा जेजेपी ने कई हलका प्रधानों के नामों की भी घोषणा की हैं। इनमें गुरुग्राम में रविंद्र सिंगरोहा, असंध में सेवा सिंह, पंचकुला में राजेश निषाद, गोहाना में राजा खंदराई, बरोदा में सिल्लु खासा, यमुनानगर में आशीष तजाकपुर, रादौर में समय सिंह और पानीपत शहर में अतुल हांडा को हलका प्रधान बनाया हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


