Jio Effect: Unlimited Plans offered by Vodafone Prepaid-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जियो इफेक्ट,वोडाफोन का प्रीपेड ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड प्लान

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 मई 2017 10:41 PM (IST)
जियो इफेक्ट,वोडाफोन का प्रीपेड ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड प्लान
नई दिल्ली। वोडाफोन इंडिया प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए 19 रुपये में एक दिन के लिए वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स के साथ 100 एमबी डेटा की पेशकश की है। इसी तरह एक सप्ताह का पैक 49 रुपये में उपलब्ध होगा। यह सुविधा केवल 4 जी हैंडसैट के लिए होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वोडाफोन सुपरडे के साथ उपभोक्ता 19 रुपये में एक दिन के लिए वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स कर सकते हैं, साथ ही उन्हें 100 एमबी डेटा मिलेगा। कंपनी ने कहा कि इसी तरह वोडाफोन सुपरवीक के साथ उपभोक्ता 49 रुपये में एक सप्ताह के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसडीटी कॉल्स के साथ 250 एमबी डेटा का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा 89 रुपये में वोडाफोन सुपर वीक ऑफर के साथ दूसरे नेटवर्कों पर 100 मिनट के अतिरिक्त टॉक-टाइम का भी लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement