jhunjhunu news : Bits Pilani include in 6 outstanding academic institutions in the country-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:43 pm
Location
Advertisement

देश के 6 उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में शामिल हुआ बिट्स पिलानी

khaskhabar.com : मंगलवार, 10 जुलाई 2018 6:40 PM (IST)
देश के 6 उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में शामिल हुआ बिट्स पिलानी
जयपुर। राजस्थान के बिड़ला इंडटीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज पिलानी (बिट्स पिलानी) को देश के 6 उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में शामिल किया गया है। सरकार ने 6 उत्कृष्ट संस्थानों का चयन किया है, जिनमें से 3 संस्थान सार्वजनिक क्षेत्र के और 3 निजी क्षेत्र के हैं। इसके अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र में कर्नाटक के भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू, महाराष्ट्र के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई तथा दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान को शामिल किया गया है। इसी प्रकार निजी क्षेत्र में राजस्थान के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज पिलानी, ग्रीन फील्ड श्रेणी के तहत जियो इंस्टीट्यूट (रिलायंस फाउंडेशन) पुणे तथा कर्नाटक के मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन मणिपाल को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत ‘उत्कृष्ट संस्थान’ के रूप में चयनित प्रत्येक ‘सार्वजनिक संस्थान’ को पांच वर्षों की अवधि में 1000 करोड़ रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय है और यह श्रेणीबद्ध स्वायत्तता से भी काफी आगे है। उन्होंने कहा कि इससे चयनित संस्थानों की पूर्ण स्वायत्ता सुनिश्चित होगी और उन्हें काफी तेजी से विकसित होने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement