jharkhand rjd chief lalu prasad yadav arrives in ranchi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:41 pm
Location
Advertisement

झारखंड: एम्स से रांची पहुंचे लालू यादव, दोबारा होंगे रिम्स में भर्ती

khaskhabar.com : मंगलवार, 01 मई 2018 10:52 AM (IST)
झारखंड: एम्स से रांची पहुंचे लालू यादव, दोबारा होंगे रिम्स में भर्ती
रांची। बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स से छुट्टी मिलने के बाद रांची पहुंच गए हैं। लालू प्रसाद को अब दोबारा रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। आपको बता दें कि चारा घोटाला केस में रांची की जेल में सजा काट रहे लालू को कुछ दिन पहले ही तबीयत खराब होने पर पहले रिम्स और फिर दिल्ली के एम्स ले जाया गया था।

दिल्ली के एम्स से लालू को वापस रांची के रिम्स में भेजे जाने के फैसले पर राजनीति तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई है लेकिन एम्स की ओर से बयान दिया गया है कि लालू अब फिट हैं।

लालू ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार के कहने पर जानबूझकर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है, अभी उनका इलाज भी पूरा नहीं हुआ है।

लालू प्रसाद ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। लालू ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री को पाठ पढ़ाने के लिए राजनेताओं से मुलाकात कर रहे थे। लेकिन केंद्र सरकार ने जानबूझकर उन्हें एम्स से डिस्चार्ज करवाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement