Jharkhand News: Lalu Prasad to record statement in fodder scam case on Thursday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:37 am
Location
Advertisement

Jharkhand News : चारा घोटाला मामले में गुरुवार को बयान दर्ज कराएंगे लालू प्रसाद

khaskhabar.com : बुधवार, 15 जनवरी 2020 5:22 PM (IST)
Jharkhand News : चारा घोटाला मामले में गुरुवार को बयान दर्ज कराएंगे लालू प्रसाद
रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद चारा घोटाले के एक मामले में गुरुवार को अदालत में हाजिर होंगे और अपना बयान दर्ज कराएंगे। लालू फिलहाल राजेंद्र इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में इलाजरत हैं। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एस.के. शशि की अदालत ने डोरंडा कोषागार से 139. 35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले(कांड संख्या आरसी 47ए/96) में लालू प्रसाद के बयान दर्ज करने की तारीख 16 जनवरी निर्धारित की है।

लालू प्रसाद चारा घोटाले के पांच मामलों में आरोपी रहे हैं। कई मामलों में फैसला आ चुका है।

उल्लेखनीय है कि कांड संख्या आरसी 47ए/96 मामले में वर्तमान में लालू समेत 111 आरोपी सुनवाई का सामना कर रहे हैं। इनमें से 109 आरोपियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement