Jharkhand municipal election: BJP Wins 20 Nagar Nigam seat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:45 am
Location
Advertisement

झारखंड निकाय चुनाव: बीजेपी ने लहराया परचम, 34 में से 20 निकाय पर जमाया कब्जा

khaskhabar.com : शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 4:13 PM (IST)
झारखंड निकाय चुनाव: बीजेपी ने लहराया परचम, 34 में से 20 निकाय पर जमाया कब्जा
रांची। झारखंड में पांच नगर निगम सहित 34 निकायों में 17 अप्रैल को हुए मतदान की गणना में बीजेपी ने परचम लहराया। शुक्रवार को जारी नतीजों में 34 में से 20 निकायों पर बीजेपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं, बीजेपी की सहयोगी पार्टी आजसू के खाते में 2 सीटें गई। कांग्रेस की हालत खराब रही और कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ 3 निकायों पर कब्जा जमाया। वहीं, जेएमएम ने 3 सीटें जीती है। निर्दलीय प्रत्याशी 2 सीटें, जबकि झामुमो  और आरजेडी के खाते में एक-एक सीट आई हैं। इसके अलावा रांची नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर बीजेपी के प्रत्याशियों की जीत हुई है।

भारतीय जनता पार्टी को खूंटी और पाकुड़ में भी बड़ी जीत मिली है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के संसदीय क्षेत्र सिंह भूम में बीजेपी को करारा झटका लगा है। यहां झामुमो को जीत मिली है। रामगढ़ में बीजेपी के दिग्गज नेताओं और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का प्रचार भी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने में नाकाम रहा है। यहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी की सहयोगी आजसू ने कब्जा किया है। संताल परगना में भी बीजेपी को करारा झटका लगा है।

दुमका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। पहली बार दलगत आधार पर हुए झारखंड निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने खूंटी, पाकुड़ समेत पूरे प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया और राज्य की सभी नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, आदित्यपुर और मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर और डिप्टी मेयर सीट बीजेपी ने जीती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement