Jharkhand: Leader active on social media before Jharkhand assembly elections Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:51 pm
Location
Advertisement

Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं के लिए ट्विटर, फेसबुक बना 'अखाड़ा'

khaskhabar.com : गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 09:42 AM (IST)
Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं के लिए ट्विटर, फेसबुक बना 'अखाड़ा'
मरांडी अपने इन अकाउंटों से पार्टी की नीतियों और योजनाओं से भी लोगों को रूबरू करा रहे हैं। राजग में शामिल ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के प्रमुख और पूर्व मंत्री सुदेश महतो को भी फेसबुक अकाउंट पर एक लाख 29 हजार लोग फालो कर रहे हैं। महतो भी अपनी पार्टी के रणनीति को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाने में जुटे हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, सुखदेव भगत सहित कई कांग्रेसी नेता भी इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय देखे जा रहे हैं। इस संदर्भ में झामुमो के मनोज पांडेय कहते हैं कि सोशल मीडिया लोगों तक पहुंचने का आज सबसे आसान तरीका बना हुआ है, यही कारण है कि सभी नेता इस पर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि आज अधिकांश लोग फेसबुक और ट्विटर का उपयोग करते हैं, जो अनमने से भी नेताओं का संदेश देख या पढ़ ले रहे हैं। बहरहाल, झारखंड में सोशल मीडिया पर नेताओं की सक्रियता देखकर यह तय है कि जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोपों की संख्या बढ़ेगी।

(आईएएनएस)

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement