Jharkhand: Leader active on social media before Jharkhand assembly elections Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:53 am
Location
Advertisement

Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं के लिए ट्विटर, फेसबुक बना 'अखाड़ा'

khaskhabar.com : गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 09:42 AM (IST)
Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं के लिए ट्विटर, फेसबुक बना 'अखाड़ा'
प्रदेश भाजपा के ट्विटर खाते से भी सरकार की योजनाओं की जानकारी ट्वीट कर लोगों को दी जा रही है। पार्टी के कई नेता भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और वे अपने अकाउंट से विपक्षियों पर निशाना साध रहे हैं। झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा भी ट्विटर का खुलकर इस्तेमाल कर रही है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी इन दिनों ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से अपनी बात कह रहे हैं। सोरेन के ट्विटर पर 24 हजार ही फॉलोवर हैं, परंतु उनको फेसबुक पर 1.15 लाख लोग पसंद करते हैं। वे भी इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और प्रतिदिन इसे अपडेट करते हैं। इस दौरान वह सरकार की नाकामियों को भी इस माध्यम से लोगों के बीच उठा रहे हैं।

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी फेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल विरोधियों पर निशाना साधने और अपनी बातों को जनता तक पहुंचाने के लिए कर रहे हैं। मरांडी के फेसबुक पर 93 हजार 853 फालोवर हैं, जबकि ट्विटर पर इनके फॉलोवरों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement