Jharkhand Election 2019: Ajsu demands double digit seats from BJP Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:03 pm
Location
Advertisement

झारखंड में आजसू ने BJP से मांगी 'डबल डिजिट' सीटें!

khaskhabar.com : बुधवार, 06 नवम्बर 2019 12:33 PM (IST)
झारखंड में आजसू ने BJP से मांगी 'डबल डिजिट' सीटें!
इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि भाजपा पिछले चुनाव की तर्ज पर 72 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि भाजपा और आजसू में पेच कई दूसरे दलों के विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद ज्यादा फंसा है। सूत्रों का कहना है कि लोहरदगा, सिसई, चंदनकयारी, टुंडी, हटिया, मांडु जैसी कई सीटें हैं, जहां दोनों दलों की दावेदारी है। ऐसे में स्थिति फंस गई है।

आजसू सूत्रों का दावा है कि पार्टी विधानसभा की 12 से 15 सीटों पर दावेदारी की है। पार्टी भाजपा के साथ 'पोस्ट पोल एलायंस' का प्रस्ताव भी दे सकती है।

हाल के दिनों में भाजपा ने दूसरे दलों के विधायकों को जिस तरह अपने पाले में किया है, उससे आजसू खुद को असहज महसूस करने लगा है। विपक्ष के जो विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं, उनमें से कम से कम दो सीटों पर आजसू की मजबूत दावेदारी है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement