Jharkhand Coronasankat: Dal-Bhat Kendra made Sanjeevani for the helpless Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:44 am
Location
Advertisement

झारखंड कोरोनासंकट:असहायों के लिए संजीवनी बना 'दाल-भात केंद्र

khaskhabar.com : बुधवार, 01 अप्रैल 2020 09:37 AM (IST)
झारखंड कोरोनासंकट:असहायों के लिए संजीवनी बना 'दाल-भात केंद्र
लातेहार सदर अस्पताल के समीप चल रहे दाल-भात केंद्र पर मिले बीरबल कहते हैं, "इस लॉकडाउन में पेट भरना मुश्किल है। ऐसे में यह केंद्र ही हम जैसे लोगों के लिए जीवन जीने का आसरा बना हुआ है। ऐसे समय में, जब कोई घर के बाहर खड़ा भी नहीं होने दे रहा, पेटभर खाना मिल जाना मामूली बात नहीं है।"
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची में राउंड टेबल इंडिया एवं रांची जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से तैयार किए गए 'सीएम किचन' की शुरुआत की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार संकल्पित है। सोरेन ने कहा, "किसी भी व्यक्ति की मृत्यु भूख से न हो यह सुनिश्चित करना हम सभी का परम कर्तव्य है।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "लॉकडाउन की अवधि में किसी भी व्यक्ति को भोजन की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए राज्य सरकार ने पूरे झारखंड में तत्काल सीएम किचन एवं कम्युनिटी किचन की शुरुआत के लिए थानों सहित विभिन्न संस्थानों को निर्देश दिए हैं।"
--आईएएनएस

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement