Jharkhand: Chief Minister Hemant Soren makes Twitter a tool for redressal of grievances-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:03 am
Location
Advertisement

Jharkhand :CM हेमंत सोरेन ने 'ट्विटर' को बनाया शिकायतों के निपटारे का औजार

khaskhabar.com : बुधवार, 08 जनवरी 2020 4:03 PM (IST)
Jharkhand :CM हेमंत सोरेन ने 'ट्विटर' को बनाया शिकायतों के निपटारे का औजार
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव के पूर्व ही ट्विटर पर सक्रिय हो गए थे। चुनाव जीतने और मुख्यमंत्री बनने के बाद सोरेन न केवल माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अब और ज्यादा सक्रिय हो गए हैं, बल्कि अपनी सरकार में पारदर्शिता लाने के लिए इसका उपयोग भी कर रहे हैं। सोरेन ट्विटर पर किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर अधिकारियों को ट्विटर पर ही कार्रवाई करने का निर्देश भी दे रहे हैं।

हेमंत ने झारखंड की सत्ता संभालने के बाद ही सरकार में पारदर्शिता की बात करते हुए इसे आम जनता की सरकार बताया था। झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में एक बच्ची को खाने में केवल भात (चावल) परोसने का मामला ट्विटर पर सामने आने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उसे गंभीरता से लिया।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर ही उपायुक्त को जांच करने का आदेश दिया और बुधवार को इस मामले में दो कर्मचारियों को निलंबित तक कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement