Advertisement
झारखंड भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने अमित शाह से की मुलाकात, राज्य के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

झामुमो ने 20 अगस्त को पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें विधेयक के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि अमित शाह के साथ हुई बैठक में एमएमडीआर विधेयक को लेकर झारखंड में बन रही राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। हालांकि, भाजपा की ओर से बैठक के एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
झामुमो विधेयक को झारखंड के खनिज संपदा और राज्य के अधिकारों से जोड़कर इसका विरोध कर रहा है। ऐसे में भाजपा के लिए भी इस मुद्दे पर पार्टी की राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति महत्वपूर्ण हो गई है। भाजपा इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के पक्ष को मजबूती से रखने के साथ राज्य में राजनीतिक जवाब देने की तैयारी कर सकती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


