Jharkhand Assembly Elections: Leading parties of Jharkhand have support from leaders of Bihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:07 am
Location
Advertisement

Jharkhand : बिहार के नेताओं के सहारे चुनावी वैतरणी पार करेंगे प्रमुख दल

khaskhabar.com : गुरुवार, 22 अगस्त 2019 09:03 AM (IST)
Jharkhand : बिहार के नेताओं के सहारे चुनावी वैतरणी पार करेंगे प्रमुख दल
रांची। झारखंड में चुनावी वैतरणी पार करने के लिए सभी प्रमुख दलों को बिहार के उनके कद्दावर नेताओं का ही आसरा है। इसमें प्रदेश की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी शामिल है, जो बिहार में राजग गठबंधन में शामिल है। झारखंड में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव है।

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और सत्ताधारी जनता दज यू (JDU) के झारखंड इकाई के नेताओं को आगामी चुनाव में अपने बिहारी आकांओं के सहारे की जरूरत होगी। लिहाजा, उन्हें उनकी ही रणनीति पर भरोसा है।

बिहार के ये तीनों दल बिहार के अनुभवी नेताओं को झारखंड राज्य प्रभारी नियुक्त कर इसके स्पष्ट संदेश दे दिए हैं।

बिहार में भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रही जद (यू) पहले ही झारखंड में अकेले दम पर सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। पार्टी ने झारखंड में पार्टी को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार में मंत्री रामसेवक सिंह को वहां का प्रभारी नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement