Jharkhand Assembly Election: Polling in 20 areas including Chief Minister Raghuvar seat tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:50 am
Location
Advertisement

Jharkhand Assembly Election : मुख्यमंत्री रघुवर दास की सीट सहित 20 क्षेत्रों में मतदान शुरू

khaskhabar.com : शुक्रवार, 06 दिसम्बर 2019 10:23 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election : मुख्यमंत्री रघुवर दास की सीट सहित 20 क्षेत्रों में मतदान शुरू
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी सीट भी शामिल है, जहां उनके खिलाफ पार्टी के ही बागी नेता सरयू राय के लड़ने से मामला दिलचस्प हो गया है। राज्य की 20 सीटों पर कुल 260 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार चौबे ने कहा, "20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 48,25,038 वोटर हैं, जिसमें 23,93,437 महिला और 90 थर्ड जेंडर हैं। मतदान के लिए कुल 6,066 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 1,016 बूथ शहरी और बाकी केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं।" उन्होंने बताया कि 1,662 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 40,000 जवानों को दूसरे चरण के मतदान की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। नक्सली इलाके में स्थित मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement