Jharkhand Assembly Election : Sudesh Mahto eying on fourth win in silli seat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:59 am
Location
Advertisement

झारखंड विधानसभा चुनाव : क्या सिल्ली में जीत का चौका लगा पाएंगे सुदेश महतो?

khaskhabar.com : शनिवार, 07 दिसम्बर 2019 2:55 PM (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव : क्या सिल्ली में जीत का चौका लगा पाएंगे सुदेश महतो?
रांची। झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर यूं तो सभी सीटों पर लोगों की नजर है, मगर इस चुनाव में हाई प्रोफाइल सीटों में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र भी बना हुआ है, जहां आजसू प्रमुख सुदेश महतो चौथी बार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अलग होकर चुनावी मैदान में उतरे ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के प्रमुख सुदेश महतो अपनी इस परंपरागत सीट से एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

महतो का मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रत्याशी सीमा देवी से माना जा रहा है। भाजपा ने यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। इस चुनाव में क्षेत्र का विकास एक बार फिर मुख्य मुद्दा बना हुआ है। रांची जिले के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदेश महतो राज्य के मंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं, इसके बावजूद अब तक इस क्षेत्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सका।

सोनाहातू प्रखंड के दुलमी गांव के रहने वाले ब्रजनंदन सिंह कहते हैं कि इस पंचायत के 80 प्रतिशत लोग खेती के सहारे हैं, मगर इस गांव में सिंचाई की कोई खास सुविधा नहीं है। मनरेगा के तहत कुछ कुएं जरूर बने हैं, लेकिन उसमें खेती के लायक पर्याप्त पानी नहीं होता जिससे पूरे गांव के खेतों में पटवन हो जाए। स्थानीय लोग कहते हैं कि झारखंड बनने के बाद यहां सरकार बनाने के लिए कई बार ऐसे मौके आए कि सिल्ली पर दिल्ली की भी नजर रही।

इस चुनाव में आजसू का नेतृत्व करने वाले सुदेश महतो को झामुमो की चुनौती मिल रही है। वर्ष 2000 में सुदेश महतो कांग्रेस प्रत्याशी केशव महतो को हरा कर पहली बार विधायक बने। इसके बाद वे 2004 और 2009 के चुनाव में जीतकर लगातार तीन बार विधायक चुने गए।

वर्ष 2014 के चुनाव में झामुमो के टिकट पर मैदान में उतरे अमित कुमार महतो, सुदेश महतो को 29 हजार से अधिक वोटों से हराकर विधायक बने थे। उसके बाद अमित को एक मामले में सजा होने के कारण 2018 में कराए गए उपचुनाव में भी अमित महतो की पत्नी सीमा देवी झामुमो के ही टिकट पर सुदेश महतो को हराकर विधायक बनीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement