Jharkhand Assembly Election : PM Narendra Modi addressed rally in jamshedpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:13 pm
Location
Advertisement

PM मोदी बोले, झारखंड में 15 साल में बने 10 CM, मैं 13 साल रहा CM, नतीजा कहां से कहां पहुंचा गुजरात

khaskhabar.com : मंगलवार, 03 दिसम्बर 2019 3:24 PM (IST)
PM मोदी बोले, झारखंड में 15 साल में बने 10 CM, मैं 13 साल रहा CM, नतीजा कहां से कहां पहुंचा गुजरात
जमशेदपुर। सिर्फ 15 साल में झारखंड ने 10 बार मुख्यमंत्रियों को बदलते देखा है। मैं गुजरात में 13 साल तक अकेला मुख्यमंत्री रहा। इस स्थिरता का परिणाम है कि आज गुजरात कहां से कहां पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें मंगलवार को यहां आयोजित एक रैली में कही। वे झारखंड विधानसभा चुनाव के सिलसिले में राज्य के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने आज ही खूंटी में एक जनसभा को संबोधित किया था।

UPDATES :-

- आज की इस रैली का ये विशाल नजारा, हवा का ये रुख साफ बताता है कि पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाना आपने तय कर लिया है। झारखंड में जहां-जहां मुझे जाने का मौका मिला है, वहां इतनी बड़ी संख्या में जन आशीर्वाद के लिए मैं झारखंड की भूमि को नमन करता हूं: पीएम मोदी

- जमशेदपुर की ये धरती श्रम की धरती है, उद्यम की धरती है। ये धरती लाखों लोगों के सपनों को साकार करने वाली धरती है, दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाली धरती है: पीएम मोदी

- प्रधानमंत्री बनने के बाद जमशेदपुर का ये मेरा दूसरा कार्यक्रम है। 2016 में जब मैं यहां आया था तो मैंने कहा था कि हमारी सरकार दिल्ली तक सीमित रहने वाली सरकार नहीं है। आज भाजपा ने केंद्र सरकार को दिल्ली से बाहर निकालकर देश के कोने-कोने तक पहुंचाया है: पीएम मोदी

- दशकों से चली आ रही इस व्यवस्था में परिवर्तन का बहुत बड़ा लाभ झारखंड को मिला है। आज झारखंड भारत के इतिहास की कुछ क्रांतिकारी योजनाओं की गंगोत्री और उद्गम स्थली बना है: पीएम मोदी


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement