Jharkhand Assembly Election : Congress and RJD declares few candidates-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:40 pm
Location
Advertisement

झारखंड विधानसभा चुनाव : कांग्रेस और राजद ने जारी की पहली सूची

khaskhabar.com : रविवार, 10 नवम्बर 2019 9:04 PM (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव : कांग्रेस और राजद ने जारी की पहली सूची
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के एक दिन बाद पार्टी ने रविवार को पहले चरण के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम जारी किए।

कांग्रेस प्रदेश प्रमुख रामेश्वर उरांव को लोहरदगा सीट से व पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दूबे को बिश्रामपुर से टिकट दिया गया है, जबकि के.पी.यादव को भवनाथपुर से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने डाल्टनगंज से के.एन. त्रिपाठी और मनिका सीट से रामचंद्र सिंह पर दांव लगाया है।

कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और राष्ट्रीय जनता दल (राजग) के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, 81 सीटों वाली विधानसभा में जेएमएम 43, कांग्रेस 31 और आरजेडी सात सीटों पर लड़ेगी। राजद ने भी रविवार को अपने पांच उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement