Jharkhand Assembly Election : BJP have given tickets to 5 women candidates in first list Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:47 pm
Location
Advertisement

Jharkhand : ‘आधी आबादी’ की बढ़ती रही है साझेदारी, भाजपा दे चुकी है 5 महिलाओं को टिकट

khaskhabar.com : मंगलवार, 12 नवम्बर 2019 10:49 AM (IST)
Jharkhand : ‘आधी आबादी’ की बढ़ती रही है साझेदारी, भाजपा दे चुकी है 5 महिलाओं को टिकट
इस चुनाव में भाजपा ने दुमका से लुईस मरांडी को फिर से प्रत्याशी बनाया है, जबकि कोडरमा ने मंत्री नीरा यादव पर पार्टी ने एक बार फिर विश्वास जताया है। झरिया से पार्टी ने रागिनी सिंह को, जबकि पोटका से मेनका सरदार और छतरपुर से पुष्पा देवी को उम्मीदवार बनाया है। आजसू ने रामगढ़ से सुनीता चौधरी और लोहरदगा से नीरू शांति को प्रत्याशी बनाया है।

उल्लेखनीय है कि नीरा यादव ने पिछले चुनाव में कोडरमा की विधायक रही और राजद की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को हराकर विधानसभा पहुंची थी। अन्नपूर्णा देवी फिलहाल भाजपा की सांसद हैं। वैसे, माना जा रहा है कि अभी जैसे-जैसे पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों के नाम जारी किए जाएंगे, महिला प्रत्याशियों की संख्या में वृद्धि होगी। लोगों को उम्मीद कि विधानसभा में आधी आबादी की साझेदारी में पिछले चुनाव की तुलना में इस चुनाव के बाद और बढ़ेगी।

गौरतलब है कि दुमका की विधायक लुइस मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पराजित कर विधानसभा पहुंची थी, जबकि सिल्ली से विजयी सीमा देवी उपचुनाव में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के प्रमुख सुदेश महतो को हराकर विधानसभा में अपनी भागीदारी तय की थी।

(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement