Jharkhand Assembly Election : BJP have given tickets to 5 women candidates in first list-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 11:54 pm
Location
Advertisement

Jharkhand : ‘आधी आबादी’ की बढ़ती रही है साझेदारी, भाजपा दे चुकी है 5 महिलाओं को टिकट

khaskhabar.com : मंगलवार, 12 नवम्बर 2019 10:49 AM (IST)
Jharkhand : ‘आधी आबादी’ की बढ़ती रही है साझेदारी, भाजपा दे चुकी है 5 महिलाओं को टिकट
रांची। झारखंड में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में पांच महिलाओं को स्थान दिया है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में महिलाओं को स्थान भले ही नहीं दिया है, लेकिन झारखंड विधानसभा में चुनाव दर चुनाव महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। हालांकि, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में भाजपा को छोडक़र कोई भी पार्टी ने आधी सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

झारखंड की प्रमुख पार्टियों में कांग्रेस छह, जबकि राजद ने अपने पांच प्रत्याशियों की घोषणा की है। इधर, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन ने भी अपने 11 उम्मीदवारों की जारी पहली सूची में दो महिलाओं को टिकट थमाया है। उल्लेखनीय है कि झामुमो, कांग्रेस और राजद एक गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। झामुमो 43 तथा कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राजद को सात सीटें दी गई हैं।

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल आजसू और भाजपा में अब तक सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। आंकड़ों पर गौर करें तो झारखंड विधानसभा चुनाव में महिलाओं की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। झारखंड बनने के बाद वर्ष 2005 में हुए पहले विधानसभा में पांच महिला प्रत्याशी जीत हासिल कर विधानसभा पहुंची थी।

इसके बाद यहां के मतदाता आधी आबादी की साझेदारी बढ़ाते रहे। झारखंड में 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने विभिन्न पार्टियों की आठ महिला प्रत्याशी को विजयी बनाया और विधानसभा में आधी आबादी की साझेदारी पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ गई।

महिला विधायकों का यह ग्राफ 2014 के चुनाव में भी बढ़ा, जब इनकी संख्या नौ तक जा पहुंची। सिल्ली और गोमिया में हुए उपचुनाव में भी मतदाताओं ने महिला प्रत्याशियों- क्रमश: झामुमो की सीमा देवी व बबीता देवी को विजयी बनाकर विधानसभा पहुंचाया, जिससे विधानसभा में महिलाओं की कुल संख्या 11 तक जा पहुंची।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement