Jharkhand Assembly Election : Voting of the third phase of Jharkhand assembly election continues in 17 seats-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:57 am
Location
Advertisement

Jharkhand Assembly Election : तीसरे चरण की वोटिंग जारी, 1 बजे तक 45 प्रतिशत मतदान

khaskhabar.com : गुरुवार, 12 दिसम्बर 2019 1:24 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election : तीसरे चरण की वोटिंग जारी, 1 बजे तक 45 प्रतिशत मतदान
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग 17 विधानसभा सीटों पर जारी है। इस चरण में 309 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 32 महिलाएं हैं। इस चरण में राज्य के आठ जिलों में मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्टा में मतदान शाम 5 बजे तक होगा। वहीं, अन्य 12 सीटों पर वोटिंग शाम 3 बजे तक कर सकेंगे। भाजपा से अलग होकर मैदान में उतरी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के लिए तीसरा चरण काफी अहम माना जा रहा है। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो से लेकर पार्टी के अन्य कद्दावर नेताओं का सियासी सफर इसी चरण में तय होना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अधिक से वोट करने की अपील की है। पीएम ने विशेष रूप युवाओं से मतदान के लिए अनुरोध किया।
अपडेट...
-झारखंड में एक बजे तक 45 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हिंदी में एक ट्वीट करते हुए सभी मतदाताओं से अपील की कि वे झारखंड के विकास, प्रगति और शांति के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
- झारखंड में 11 बजे तक तीस प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।
-पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। -झारखंड वोटिंग में सुबह नौ बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

इन सीटों पर हो रहा है मतदान...

कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, राजधनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement