Jharkhand: Amit Shah say in Jamtara, When we go for surgical strike, Rahul Gandhi opposes it-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:56 pm
Location
Advertisement

अमित शाह ने जन आशीर्वाद यात्रा में कांग्रेस पर बोला हमला और ये कहा

khaskhabar.com : बुधवार, 18 सितम्बर 2019 1:55 PM (IST)
अमित शाह ने जन आशीर्वाद यात्रा में कांग्रेस पर बोला हमला और ये कहा
रांची। गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने कहा है कि साल 2004-14 के बीच कांग्रेस को केंद्र में 10 साल सरकार चलाने का मौका मिला। 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस ने मात्र 55,200 करोड़ रुपए झारखंड को दिए थे।

मोदी जी ने 14वें वित्त आयोग में 1,45,345 करोड़ रुपए झारखंड को देने का काम किया। अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया तो विपक्षियों को परेशानी होने लगी। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संसद में इसके विरोध में वोट किया। यह बात गृहमंत्री अमित शाह ने जामताड़ा, झारखंड से 'जोहार में जन आशीर्वाद यात्रा' का शुभारंभ करते हुए कही।


शाह ने कहा कि राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वे 370 हटाने के पक्ष में हैं या विरोध में। जब हमने सर्जिकल की तो राहुल गांधी विरोध करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं तो प्रमाण मांगते हैं।JNU में भारत विरोधी नारे लगते हैं, तो वो उनके साथ जाकर खड़े हो जाते हैं, अब तय कर लो और देश की जनता को बताओं की आप किस दिशा में जाना चाहते हो।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement