jhansi news : raikwar society has honored newly elected councilors in jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:41 pm
Location
Advertisement

रायकवार समाज ने किया नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान

khaskhabar.com : मंगलवार, 09 जनवरी 2018 4:11 PM (IST)
रायकवार समाज ने किया नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान
झांसी। रायकवार समाज की ओर से समाज के नव निर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया गया। यह समारोह रायकवार समाज के मन्दिर लक्ष्मी गेट पर आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह में रायकवार समाज के लोगों ने हिस्सा लिया गया। स्थानीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले पार्षदों पर गर्व महसूस किया गया, क्योंकि उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज करके समाज का नाम रोशन किया है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कश्यप रायकवार, समाज के जिला अध्यक्ष महेश कश्यप, झांसी नगर निगम के पूर्व पार्षद धीरज रायकवार और चन्द्रशेखर रायकवार (आजाद) का हमेशा रायकवार समाज के कार्यक्रम में अहम योगदान रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कश्यप, जिला अध्यक्ष महेश कश्यप, पूर्व पार्षद धीरज रायकवार, चन्द्रशेखर रायकवार, गुलाब सिंह रायकवार, पार्षद किशोरी रायकवार, अखिलेश रायकवार, गोविंद सिंह रायकवार, हरीबाबू, बन्टी रायकवार ई. अशोक रायकवार, हर्ष रायकवार, महिला जिलाध्यक्ष दीपाली रायकवार, प्रीति रायकवार आदि समान के कई लोग उपस्थित हुए और रायकवार समाज के जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने सभी का आभार जताया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement