jhalawar news : Congress has served the public, the BJP has broken the waist : sachin pilot in jhalawar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:09 pm
Location
Advertisement

कांग्रेस ने की निस्वार्थ भाव से सेवा, भाजपा ने तोड़ दी कमर : पायलट

khaskhabar.com : शुक्रवार, 25 मई 2018 7:28 PM (IST)
कांग्रेस ने की निस्वार्थ भाव से सेवा, भाजपा ने तोड़ दी कमर : पायलट
झालावाड़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट शुक्रवार को झालावाड़ जिले के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने झालरापाटन व अकलेरा में आयोजित विधानसभा स्तरीय ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि देश-प्रदेश में जो हालात भाजपा राज में उत्पन्न हुए हैं, वे चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही और आमजन की समस्याओं के प्रति अनदेखी के चलते आमजन त्रस्त हैं और इन परिस्थितियों ने जनता के प्रति कांग्रेस की जिम्मेदारियों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव जनता को प्राथमिकता देकर निस्वार्थ भाव से सेवा की है, वहीं भाजपा की जनविरोधी नीतियों ने जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय भाजपा सरकार के राज में धर्म और जातियों के नाम पर जनता को बांटने का काम किया जा रहा है। आश्चर्य है कि दो सप्ताह से निरंतर पेट्रोल के दामों में वृद्धि हो रही है, लेकिन इस सरकार के नेता और मंत्री चुप हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने का हवाला देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार के राज में महंगाई ने नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं।

पायलट ने कहा कि किसानों ने भाजपा को उम्मीदों के साथ प्रदेश की कमान सौंपी थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद इस किसान विरोधी सरकार ने किसान एवं कृषि से जुड़े वर्गों की सबसे ज्यादा अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं आज प्रदेश में किसानों के हालात इतने दयनीय हैं कि इतिहास में पहली बार प्रदेश के किसानों को आत्मघाती कदम उठाने पर विवश होना पड़ा है। देश व प्रदेश में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन इस सरकार में जनता की वेदना सुनने का न तो किसी के पास समय है और न ही जनता की समस्याओं का समाधान करना इस सरकार की प्राथमिकता है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement