jhalawar news : Chief Minister Vasundhara Raje Inaugarated Munderi and Nagaunia bridge-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:52 am
Location
Advertisement

अब बारिश में नहीं टूटेगा बारां और झालावाड़ के बीच सड़क संपर्क : CM

khaskhabar.com : बुधवार, 16 मई 2018 00:01 AM (IST)
अब बारिश में नहीं टूटेगा बारां और झालावाड़ के बीच सड़क संपर्क : CM
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार रात झालावाड़ जिले में झालावाड़-बारां मेगा स्टेट हाईवे स्थित कालीसिंध नदी पर 46 करोड़ 46 लाख रुपए से निर्मित मुंडेरी पुल का लोकार्पण किया। राजे ने उजाड़ नदी पर करीब 10 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित नागौनिया पुल का भी लोकार्पण किया। इन दोनों पुलियाओं के बनने से बारां और झालावाड़ के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

उल्लेखनीय है कि बारिश के समय मुंडेरी पुलिया पर कालीसिंध नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण कई बार इस मार्ग पर इन दोनों जिलों के बीच सम्पर्क टूट जाता था। इसके बनने से खानपुर, मंडावर, बाघेर, बारां, जोलपा तथा बपावर आदि के लोगों को फायदा होगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement