jevar police 10 arrested who robbed on the highway-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाइवे पर लूट करने वाले 10 डकैत गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 7:53 PM (IST)
हाइवे पर लूट करने वाले 10 डकैत गिरफ्तार
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर पुलिस ने एक्सप्रेस हाइवे पर लूट करने वाले दस डकैतों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने पूछताछ के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है। एसपी ग्रामीण सुजाता सिंह ने बताया कि गश्त पर निकली थाना जेवर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अशरफ पुत्र अतर अली, नजरे आलम पुत्र नसीर, शौकत पुत्र सुभराती, हसनैन पुत्र इब्राहिम, यूनुस पुत्र सगीर अहमद, याकूब पुत्र शहीद, वाहिद पुत्र शाहिद, युसूफ पुत्र सबीर, देवेंद्र पुत्र कमल सिंह व दीपचंद पुत्र जलसिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूट में प्रयोग होने वाली टाटा 709, चार देशी तमंचे, चार चाकू, सबौता गांव से लूटा हुआ 50 कुंतल धान, डकैती में प्रयोग होने वाले आलानकब बरामद किया है।

[@ मिलिये 94 साल के पंचम सिंह से, जिनसे कांपता था चंबल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement