जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया, मुंबई से
लंदन जा रहे विमान 9 डब्लू 118 का संपर्क जर्मनी में लोकल एयर ट्रैफिक
कंट्रोल के साथ टूट गया था। फिर कुछ ही मिनटों में संपर्क बहाल हो गया। इस
बीच एहतियात के तौर पर जर्मन एयरफोर्स ने दो विमानों की तैनाती कर दी थी।
मामले की जांच की जा रही है।