Jeep-car collision in UP Sitapur, 4 killed -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के सीतापुर में जीप-कार की टक्कर, 4 लोगों की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 2:54 PM (IST)
यूपी के सीतापुर में जीप-कार की टक्कर, 4 लोगों की मौत
सीतापुर । उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद इलाके में सोमवार को एक जीप और एक कार की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। जांच की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरपी सिंह ने कहा, "मृतकों की पहचान 24 वर्षीय सुरजीत यादव, 35 वर्षीय अजीत कुमार सिंह, 13 वर्षीय कमला और 35 वर्षीय सीमा सिंह के रूप में हुई है।" पुलिस के अनुसार गांव भथरा माधव निवासी सुरजीत अपनी जीप महमूदाबाद की ओर चला रहा था तभी महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर सिधौली की ओर जा रही कार से टकरा गई।
ये घटना धन्नीपुरवा गांव के पास हुई। ये सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।
एसपी ने कहा कि दोनों वाहन आपस में फंस गए और शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement