Advertisement
24 जनवरी से शुरू होंगी जेईई मेंस के पहले सत्र की परीक्षाएं, अप्रैल में होगा दूसरा सत्र

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक अभ्यर्थी जेईई (मेंस) 2023 के लिए केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य मोड में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एक अभ्यर्थी द्वारा केवल एक आवेदन जमा किया जाना है। किसी भी परिस्थिति में, अभ्यर्थियों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक से अधिक आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ बाद में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभ्यर्थियों को सूचना विवरणिका और एनटीए की वेबसाइट पर दिए गए निदेशरें का कड़ाई से पालन करना चाहिए। निदेशरें का पालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को पर अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कहना है कि यदि किसी अभ्यर्थी को जेईई (मेंस)2023 सत्र 1 (जनवरी 2023) के लिए आवेदन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह 01140759000 या 01169227700 पर संपर्क कर सकता है या ई-मेल कर सकता है। जेईई (मुख्य) - 2023 से संबंधित और अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


