JDU Sharad group reached Again Election Commission, claim on election symbol-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

 जेडीयू का शरद गुट फिर पहुंचा चुनाव आयोग, चुनाव चिह्न् पर दावा ठोका

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 9:58 PM (IST)
 जेडीयू का शरद गुट फिर पहुंचा चुनाव आयोग, चुनाव चिह्न् पर दावा ठोका
नई दिल्ली। शरद यादव की अगुवाई वाला जनता दल (युनाइटेड) पहला आवेदन दरकिनार कर दिए जाने के बाद गुरुवार को दोबारा निर्वाचन आयोग पहुंचा और पार्टी के चुनाव चिह्न् पर दावा किया। शरद गुट ने आयोग से अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज जमा करने के लिए एक महीने का समय मांगा है। जद (यू) के महासचिव अरुण श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा, हमने आज फिर से निर्वाचन आयोग में पार्टी के चुनाव चिह्न् के लिए आवेदन किया है। हमारा पहले का आवेदन अस्वीकार नहीं किया गया था, बल्कि उसे दरकिनार कर दिया गया था, क्योंकि उस पर शरद यादव के हस्ताक्षर नहीं थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आयोग से उनके गुट में आने की इच्छा रखने वाले पार्टी सदस्यों की संख्या को साबित करने के लिए दस्तावेज जमा करने खातिर एक माह का समय मांगा है। श्रीवास्तव ने कहा, बिहार के अलावा सभी राज्यों की जद (यू) इकाइयां शरद यादव के साथ हैं। कानूनी तौर पर पार्टी शरद यादव की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हालांकि अपनी अगुवाई वाले जद (यू) को वास्तविक जद (यू) होने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement