JDA alignment changed to protect influential persons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रसूखदारों को बचाने के लिए जेडीए ने बदला अलाइनमेंट

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 10:31 AM (IST)
रसूखदारों को बचाने के लिए जेडीए ने बदला अलाइनमेंट
जयपुर। विधाणी ग्राम स्थित गोपाल सागर को द्रव्यवती नदी के सौन्दर्यकरण प्रोजेक्ट के अलाइनमेंट में लेने से आश्रम से जुड़े लोगों ने रोष जताया है। लोगों को कहना है कि आश्रम से आसपास के कई हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। इससे पहने आश्रम केे लोगों ने रविवार को सांसद रामचरण बोहरा के निवास पर जाकर गोपाल सागर को बचाने की गुहार लगाई। बोहरा ने लोगों को गोपाल सागर को बचाने के लिए पूरा विश्वास दिलवाया है। इस संबध में सांसद बोहरा ने सोमवार को जेडीसी से भी मुलाकात कर आश्रम के बारे में बातचीत की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जेडीए के अधिकारी रसूख वाले लोगों की जमीन को बचाने के लिए अलाइनमेंट बदल कर तिरछा कर दिया है। जेडीए के अधिकारी चाहे तो दूसरी तरफ चौड़ाई को बढ़ा सकते हैं। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement