Advertisement
बिहार में पुलिस मुठभेड़ों को जेडीयू नेताओं ने बताया सही, कहा-अपराध करने वालों को मिलेगी सजा

पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय नशीले पदार्थ की तस्करी बढ़ रही है। इसे रोकना चाहिए, इससे युवाओं को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन पंजाब सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। उसको सबसे पहले इस पर ध्यान देने की जरूरत है, इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
पश्चिम बंगाल की 2 विधानसभा सीटों पर दोबारा मतदान का आदेश दिए जाने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, "मतदाताओं की शिकायतों के आधार पर कुछ सीटों पर दोबारा मतदान होना सामान्य बात है। बंगाल में भाजपा ही सरकार बनाएगी, टीएमसी चुनाव हार रही है। यह बात उनको भी पता है, इसीलिए जनता को गुमराह करने वाले उनके बयान आते रहते हैं।"
बिहार में हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ों पर जेडीयू विधायक अनंत सिंह कहते हैं, "जो भी गलत करेगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा। इस मामले में सरकार बहुत बढ़िया काम कर रही है। जो भी अपराधी होगा, उसका एनकाउंटर होगा। जो कुछ भी हो रहा है, वह सही है। राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है, इससे बिहार में अपराध कम होगा।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


