jayalalititha passed away in chennai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 2:12 PM (IST)
जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर
जयललिता का सोमवार रात निधन हो गया। अपोलो अस्पताल के मुताबिक, जयललिता ने रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। तमिलनाडु की सत्ता पर दो दशक से अधिक समय तक राज करने वाली जे.जयललिता ने हमेशा आम आदमी को ध्यान में रखा। लगातार सत्ता दर सत्ता उन्होंने ऐसे कई फैसले लिए,जो लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता को बुलंदियों पर ले गए। फिल्मी सफर चीफ जयललिता के राजनीतिक करियर से पहले उनका फिल्मी करियर भी शानदार रहा है। 70 और 80 के दशक में वह तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उनकी धाक रही है। जयशंकर, एमजीआर और रविचंद्रन जैसे ऐक्टर्स के साथ उनकी जोड़ी कई बार बनी और हर बार यह जोड़ी 70 एमएम पर हिट रही,जयललिता ने तमिल फिल्म इडंस्ट्री में वेनिरा अडाई (1965) से करियर की शुरुआत की। फिल्म का निर्देशन सीवी श्रीधर ने किया था। जयललिता की जोड़ी सबसे ज्यादा सफल एमजीआर के साथ रही। 1965 और 1973 के बीच इनकी जोड़ी ने 28 सफल फिल्में दीं। जयललिता ने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने तेलुगू स्टार एनटी रामा राव के साथ 12 फिल्में कीं। जयललिता ने 1968 में बॉलिवुड में फिल्म इज्जत से कदम रखा था। फिल्म में धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में थे।
# बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

1/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement