Jayalalithaa Loyalist Panneerselvam Is New Tamil Nadu Chief Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पन्नीरसेल्वम बने तमिलनाडु के नए CM, अम्मा की फोटो रख ली शपथ

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 7:59 PM (IST)
पन्नीरसेल्वम बने तमिलनाडु के नए CM, अम्मा की फोटो रख ली शपथ
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का लंबी बीमारी के बाद सोमवार देर रात निधन हो गया। गौरतलब है कि लंग इंफेक्शन के चलते। उन्हें 22 सितंबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज शाम 4.30 बजे जयललिता का पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी भी जयललिता के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। जयललिता के निधन के बाद वित्त मंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने अगले सीएम के रूप में शपथ ली। जब पन्नीरसेल्वम अगले सीएम के रूप में शपथ ले रहे थे तो उनकी जेब में जयललिता की तस्वीर थी। रात करीब 4 बजे तमिलनाडु के सभी मंत्रियों को पोर्टफोलियो बांटे गए। पन्नीरसेल्वम ने रात करीब 1.22 मिनट पर तमिलनाडु के सीएम के रूप में शपथ ली। उनके साथ कुल 31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
# बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement