Jawaharbagh Case Accused Dead in district jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जवाहरबाग कांड के आरोपी की जिला जेल में मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 13 नवम्बर 2017 11:01 AM (IST)
जवाहरबाग कांड के आरोपी की जिला जेल में मौत
आगरा। जवाहरबाग कांड मामले में जिला जेल में बंद वृद्ध कैदी की रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दो जून, 2016 को मथुरा के जवाहरबाग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंचे पुलिस-प्रशासन पर रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों ने हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया था। इस संघर्ष में एसपी (सिटी) मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार यादव शहीद हो गए थे। वहीं कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में करीब 22 अतिक्रमणकारियों की भी मौत हो गई थी। वहीं कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इन्हीं बंदियों में से एक बंदी रामपाल (70) पुत्र चेतराम निवासी थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर की आज सुबह जिला करागार में में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सूत्र बताते हैं कि सुबह नहा-धो कर वह कपड़े बदल रहा था, तभी गिर पड़ा, जिसे जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय भेजा, वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
डिप्टी जेलर अंजनी कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। शव के पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement