Advertisement
रैली में विस्फोट के बाद जापानी पीएम सुरक्षित, संदिग्ध गिरफ्तार

क्योदो न्यूज ने कहा कि धुएं के साथ आग की लपट जैसी दिखने वाली वस्तु को शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे किशिदा पर (स्थानीय समयानुसार) फेंका गया, जब वह प्रतिनिधि सभा के उपचुनाव के समर्थन में भाषण देने की तैयारी कर रहे थे।
समाचार आउटलेट ने कहा कि किशिदा वर्तमान में वाकायामा प्रान्त मुख्य पुलिस मुख्यालय में हैं। उन्होंने अपना भाषण रद्द कर दिया है।
यह घटना तब हुई जब जापान अगले महीने हिरोशिमा में ब्लॉक के नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले साप्पोरो और नागानो के करुइजावा शहर में जी 7 मंत्रिस्तरीय बैठकों की मेजबानी कर रहा है।
गौरतलब है पिछले साल जुलाई में जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


