Advertisement
जापान में फिर से आया भूकंप, रिएक्टर स्केल पर 6.2 की रही तीव्रता

तोहोकू क्षेत्र में कई स्थानों पर भूकंप की तीव्रता जापान के 7 भूकंपीय पैमाने पर 3 दर्ज की गई। किसी के घायल होने या किसी नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे पहले रविवार शाम पांच बजकर तीन मिनट पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था और इवाते प्रांत में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया। जापानी मीडिया के अनुसार, इवाते प्रांत के ओफुनाटो शहर में तटीय क्षेत्रों के 2,825 घरों को खाली करने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही इन घरों में रहने वाले 6138 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश जारी किया।
वहीं जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, शाम 5:39 बजे इवाते के ओफुनाटो बंदरगाह में 10 सेंटीमीटर की सुनामी देखी गई। शाम 5:12 बजे इवाते के तट से 70 किलोमीटर दूर एक कमजोर सुनामी देखी गई।
जापान में सुनामी संबंधी चेतावनी में 1 मीटर तक की लहरों की आशंका है। इसके अलावा, मोरियोका शहर और इवाते के याहाबा कस्बे के साथ-साथ पड़ोसी मियागी प्रान्त के वाकुया कस्बे में इस भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई।
पूर्वी जापान रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तोहोकू शिंकानसेन में कुछ समय के लिए बिजली नहीं रहेगी। इसकी वजह से सेंडाइ और शिन-आओमोरी स्टेशनों के बीच परिचालन स्थगित कर दिया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


