उत्तर कोरिया ने किया अब तक का सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन बम परमाणु परीक्षण
khaskhabar.com: रविवार, 03 सितम्बर 2017 04:54 AM (IST)
समाचार एजेंसी एएफपी
के मुताबिक धमाके की ताकत पांचवें परीक्षण से 9.8 गुना ज्यादा थी। भूकंप
वैज्ञानिकों को उस जगह जमीन हिलने का पता चला है जहां उत्तर कोरिया ने
पिछले परमाणु परीक्षण किए थे। दक्षिण कोरिया और जापान परमाणु परीक्षण से
संबंधित जानकारियों को इकट्ठा और उनका विश्लेषण कर रहे हैं। सीएनएन ने आबे
के हवाले से बताया, यदि उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण किया है तो हम इसे
बर्दाश्त नहीं कर सकते और इसका पुरजोर विरोध करते हैं।
दक्षिण
कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का कहना है कि दक्षिण कोरिया के जवानों को
हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने
भूकंप के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की बैठक बुलाई है। उत्तर
कोरिया ने 2006 के बाद से अब तक पांच परमाणु परीक्षण किए हैं।