Janta will support Congress, then my responsibility to develop from CM - Vishvendra Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनता कांग्रेस का साथ देगी तो सीएम से विकास कराने की मेरी जिम्मेदारी-विश्वेन्द्र सिंह

khaskhabar.com: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 9:57 PM (IST)
जनता कांग्रेस का साथ देगी तो सीएम से विकास कराने की मेरी जिम्मेदारी-विश्वेन्द्र सिंह
भरतपुर। डीग कुम्हेर के विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने कहा है कि यदि यहां की जनता कांग्रेस का साथ देकर प्रदेश में हमारी सरकार बनाने में सहयोग देगी तो मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर विकास कार्यों का भरपूर बजट लाने की जिम्मेदारी मैं लेता हूँ । वे ग्राम इकरन में शहीद सतपाल सिंह जादौन की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की सरदारी को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना देश को सम्मान देना होता है । उन्होंने कहा कि शहीद सतपाल सिंह के नाम पर यहां के विद्यालय का नाम रखकर और शहीद स्मारक स्थल तक की सड़क को पक्की सड़क बनाकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस नेता और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुभाष गर्ग ने यह कहा कि भरतपुर की धरती ने अनेक वीर सपूत दिए हैं जो देश पर अपनी जान न्योछावार करते रहे हैं । शहीद सतपाल सिंह ने अपनी शहादत से भरतपुर का सर ऊँचा कर दिया है। उन्होंने इस अवसर पर विश्वेन्द्र सिंह से यह आग्रह किया कि यह क्षेत्र बिजली और पानी जैसी
मूलभूत आवश्यकताओं से भी महरूम है और उनके सहयोग से ही इनका निराकरण हो सकता है । उन्होंने कहा कि समूचे क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करने को इस बार की कांग्रेस सरकार कटिबद्ध है, आवश्यकता इस बात की है कि जनता अपना समर्थन कांग्रेस को ही दे ।
इस अवसर पर शहीद सतपाल सिंह के तीनों पुत्र नरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह व प्रेम सिंह के अलावा इकरन सरपंच विजय सिंह, पूर्व सरपंच लक्ष्मीकरण, पप्पू मास्टर, पीपला सरपंच राजाराम, चिकसाना सरपंच मान सिंह, जेटली रथभान सरपंच ओमप्रकाश, नाहर सिंह, पंचायत समिति सदस्य तमोहन सिंह, राधेश्याम, किशन सिंह , पूर्व सरपंच तूहीराम, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह ठेई, जबर सिंह , भारतीय सेना के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement