Janmashtami 2018: A crowd of pilgrims in the historic Mahabharata eleven Rudri temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:26 pm
Location
Advertisement

जन्माष्टमी: ऐतिहासिक महाभारतकालीन ग्यारह रुद्री मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

khaskhabar.com : सोमवार, 03 सितम्बर 2018 3:54 PM (IST)
जन्माष्टमी: ऐतिहासिक महाभारतकालीन ग्यारह रुद्री मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कैथल। भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्यौहार कैथल शहर में बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। शहर के ऐतिहासिक महाभारतकालीन ग्यारह रुद्री शिव मंदिर परिसर को भव्य ढंग से सजाया गया। भगवान कृष्ण के झूले को झुलाने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लम्बी लम्बी लाईने सारा दिन लगी रही। ऐतिहासिक महाभारतकालीन ग्याहरा रुद्री शिव मंदिर कैथल में स्तिथ होने के कारन इसे मिनी कांशी भी कहा जाता है। महाभारत की 48 कोस की भूमि में आने वाले कैथल शहर के इस मंदिर का विशेष महत्व इस लिए भी माना जाता है कि भगवान् कृष्ण ने यहाँ पांडवो की युद्ध के पश्चात ग्याहरा रुद्र भगवान शिव और नवग्रह की पूजा करवाई थी।

ऐतिहासिक महाभारतकालीन ग्याहरा रुद्री शिव मंदिर में हर वर्ष कृष्ण जन्माष्ठमी का पावन त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा पूर्व संध्या पर भगवान् कृष्ण के भजनो का एक विशेष कार्येकर्म आयोजित किया था , जिस में देश की सुपरशीद भजन गायिका अलका गोयल ने भगवान् कृष्ण के मनमोहक भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement