जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात आंशिक तौर पर खोला
khaskhabar.com: शनिवार, 04 फ़रवरी 2017 11:28 AM (IST)
जम्मू। भूस्खलनों के कारण बंद हुए जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को शनिवार को
केवल फंसे हुए वाहनों के लिए ही आंशिक तौर पर खोला गया है। परिवहन विभाग के
एक अधिकारी ने कहा, ‘जम्मू के रामबन सेक्टर में भूस्खलन के कारण दो दिनों
तक बंद रहने के बाद राजमार्ग को आंशिक तौर पर खोल दिया गया है।’
अधिकारी
ने कहा, ‘आज (शनिवार) केवल फंसे हुए वाहनों को ही निकाला जाएगा और जम्मू
या श्रीनगर कहीं से भी यातायात बहाल नहीं किया जाएगा।’ 300 किलोमीटर से
अधिक लंबे राजमार्ग पर 2,000 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।