Jammu-Srinagar National Highway closed due to landslide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

khaskhabar.com: शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 11:15 AM (IST)
भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
जम्मू। भारी बारिश के बाद रामबन-रामसू स्ट्रेच में आए भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को यातायात को निलंबित कर दिया गया। संबंधित अधिकारियों ने कहा कि बारिश पूरी तरह से रुकने पर राजमार्ग पर बहाली का काम फिर से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा, "बारिश रुकते ही भूस्खलन मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।" इस बीच, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों में और अधिक बारिश होने की बात कही है। मौसम कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया , "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की उम्मीद है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement