Advertisement
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद, दिल्ली में सुबह हुई बरसात
जम्मू। ताजा बर्फबारी और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग के किनारे हिमस्खलन या भूस्खलन की संभावना वाले क्षेत्र में किसी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं है।
अधिकारियों ने बुधवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात की अनुमति देने का फैसला किया था लेकिन रामसू-रामबन सेक्टर में भूस्खलन और बनिहाल में बर्फबारी के कारण इस कदम को रोक दिया गया। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजमार्ग के बंद होने के कारण कश्मीर घाटी में सब्जी और मटन जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।
उधर, दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन की शुरुआत रिमझिम फुहारों के साथ हुई। मौसम विभाग ने पहले ही 6 और 7 फरवरी को बारिश की संभावता जताई थी। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन भी बढ़ गई। गुरुवार की सुबह दिल्ली का तापमान 16 डिग्री था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement