Jammu-Srinagar Highway closed continuously fourth day after snowfall-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घाटी की जीवनरेखा जम्मू-श्रीनगर हाईवे लगातार चौथे दिन बंद

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 10:18 AM (IST)
घाटी की जीवनरेखा जम्मू-श्रीनगर हाईवे लगातार चौथे दिन बंद
जम्मू। बनिहाल सेक्टर में ताजा बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग गुरुवार को लगातार चौथे दिन बंद है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने यह कहा। कश्मीर यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक मुजफ्फर अहमद शाह ने आईएएनएस को बताया कि जवाहर सुरंग इलाके में हुए हिमस्खलन के मलबे को हालांकि हटा दिया गया है, लेकिन फिसलन भरी सडक़ों के कारण राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही की इजाजत नहीं दी जा सकती। शाह ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण रामबन जिले के अनोखी फॉल इलाके में भी भारी भूस्खलन हुआ है यात्रियों को भी जम्मू एवं श्रीनगर के नियंत्रण कक्षों से संपर्क किए बिना यात्रा न करने की सलाह दी गई है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को घाटी की जीवनरेखा माना जाता है। सभी जरूरी सामान की आपूर्ति इसी सडक़ के जरिए होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement