Jammu-Srinagar highway After being closed for three days Partly restored-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग तीन दिन तक बंद रहने के बाद आंशिक रूप से बहाल

khaskhabar.com: रविवार, 03 फ़रवरी 2019 2:24 PM (IST)
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग तीन दिन तक बंद रहने के बाद आंशिक रूप से बहाल
जम्मू। बर्फ और भूस्खलनों के कारण लगातार तीन दिनों तक बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग एक तरफा यातायात के लिए रविवार को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया। ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने फंसे वाहनों को रामबन-बनिहाल सेक्टर से कश्मीर घाटी की ओर जाने की अनुमति दी, जबकि 50 से अधिक ट्रकों को शनिवार शाम जवाहर सुरंग को पार करने की अनुमति दी गई। अधिकारियों ने कहा, "जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर आज एक तरफा यातायात की अनुमति दी गई है। किसी भी वाहन को विपरीत दिशा में जाने की अनुमति नहीं होगी।" उन्होंने बताया, "यात्रा शुरू करने से पहले, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे जम्मू और श्रीनगर में हमारे कंट्रोल रूम से संपर्क करें जिससे राजमार्ग की स्थिति का पता चल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement