Jammu Kashmir : IAF fighter jet crashes, 2 pilots feared dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू कश्मीर : मिग लड़ाकू विमान क्रेश, दोनों पायलट की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 27 फ़रवरी 2019 3:42 PM (IST)
जम्मू कश्मीर : मिग लड़ाकू विमान क्रेश, दोनों पायलट की मौत
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में बुधवार को एक विमान क्रेश हो गया, जिसमें दोनों पायलट की मौत हो गई। हादसा बडगाम से सात किलोमीटर दूर गारेंद गांव में हुआ। श्रीनगर एयरबेस से उड़ान भरने वाला मिग लड़ाकू विमान एक खेत में जाकर गिरा और इसमें जबरदस्त आग लग गई। विमान पेट्रोलिंग पर था। फिलहाल हादसे का कारण पता नहीं चला है। मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि 20 दिनों में भारत के 5 प्लेन क्रेश हुए हैं। हाल ही बेंगलुरु में एरो शो के दौरान दो सूर्य किरण विमान आपस में टकरा गए थे, जिसमें एक पायलट की जान चली गई थी। मंगलवार को एअर स्ट्राइक के बाद से देश के कई इलाकों में हाई अलर्ट है। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसमें विमान के मलबे के साथ आग दिख रही है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement