Jammu and Kashmir: Terrorist attack on patrols of soldiers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:16 pm
Location
Advertisement

जम्मू एवं कश्मीर : जवानों के गश्ती दल पर आतंकवादी हमला

khaskhabar.com : बुधवार, 05 सितम्बर 2018 12:32 PM (IST)
जम्मू एवं कश्मीर : जवानों के गश्ती दल पर आतंकवादी हमला
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के गश्ती दल पर हमला किया। हाजी दरपोरा गांव में आतंकवादियों ने 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर)के गश्ती दल पर फायरिंग की। पुलिस ने बताया,‘‘इस पर आरआआर जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की। घटना में एक मजदूर को भी गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

आपको बता दें कि मंगलवार को भी जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान व एक नागरिक घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने सोपोर इलाके में संग्राम क्रॉसिंग पर सीआरपीएफ के दल पर ग्रेनेड फेंका। इस विस्फोट में चार व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की तलाशी के लिए घेराबंदी की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement